पीने - पिलाने की शाम आ गयी है
नींदें गंवाने की शाम आ गयी है
सर-ए-आम जो जुर्म उन्होने किये थे
सज़ा उनकी अपने ही नाम आ गयी है
जब दिल ने तड़प कर तुम्हें था पुकारा
जब आंखों के रस्ते था दिल में उतारा
जब वक़्त की कुछ हमें ना खबर थी
वोही आज फिर सुबह-ओ-शाम आ गयी है
वही सब हैं मंजर, वही हम , वही तुम
उन्हीं सब नज़रों में हम तुम है गुमसुम
किये थे जो वादे, जो खायी थी क़समें
उन सब को निभाने की शाम आ गयी है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment